निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगा समर्थनः विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ग्रामीण और नगर निकाय के चुनाव लोकतंत्र के सशक्तीकरण के आधार हैं। पंचायत चुनावों में पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद प्रचंड बहुमत के रूप में मिला है। शर्मा आज मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा …
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ग्रामीण और नगर निकाय के चुनाव लोकतंत्र के सशक्तीकरण के आधार हैं। पंचायत चुनावों में पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद प्रचंड बहुमत के रूप में मिला है। शर्मा आज मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के पहले और दूसरे चरण में भी पार्टी प्रत्याशियों को जनता का समर्थन मिलेगा।
पार्टी को मिलने वाली जीत का आधार हैं हमारे कार्यकर्ताओं तथा संगठन की मेहनत, पार्टी नेतृत्व के प्रति प्रदेश की जनता का विश्वास और भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे गरीब कल्याण के काम है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है, इसलिए स्वयं मतदान करने में यकीन नहीं करते, लेकिन हार के डर से झूठ बोलने का काम जरूर कर रहे हैं। जनता झूठ बोलने से नहीं, बल्कि काम करने पर वोट देती है। शर्मा ने कहा कि इस बार चुनाव में वोटर लिस्ट में अनेक कमियां पाई गईं हैं।
इसके अलावा पहले चुनाव आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाता था, वो भी इस बार नहीं चलाया गया। चुनावी ड्यूटी वाले कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट नहीं दिये गए। इन सब बातों से मतदान प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया गया।
यह भी पढ़ें-केंद्र सरकार ने देश में लगाया है अघोषित आपातकालः माकपा
