मुरादाबाद : ‘मंडी बहाली के लिए उठाए जाएं ठोस कदम’, जीविका बचाओ आंदोलन समिति ने निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मुरादाबाद। कपूर कंपनी पर पुरानी सब्जी मंडी की बहाली को लेकर जीविका बचाओ आंदोलन समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में फड़ लगाने वालों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महापौर को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक को दिया। महापौर से मंडी बहाली के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। …
मुरादाबाद। कपूर कंपनी पर पुरानी सब्जी मंडी की बहाली को लेकर जीविका बचाओ आंदोलन समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में फड़ लगाने वालों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महापौर को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक को दिया। महापौर से मंडी बहाली के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
समिति के अध्यक्ष हरकिशोर सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी सब्जी मंडी को जिला व रेल प्रशासन ने तानाशाही दिखाते हुए उजाड़ दिया। जिससे यहां पर फड़ लगाकर अपना और अपने परिवार का पेट पालने वाले 150-200 गरीब सड़क पर आ गए हैं। उनके परिवार को भूखे रहने की नौबत आ गई है। प्रदेश सरकार गरीबों पर बुलडोजर चला कर फड़ पटरी, फुटपाथ पर कारोबार करने वालों को उजाड़ने की जगह बड़े अवैध कब्जाधारियों पर कारवाई करे।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष हरकिशोर सिंह, राजेंद्र वाल्मीकि, भोला सैनी, रजवंती सैनी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : महापौर से मिलकर जीविका बचाने की गुहार लगाएंगे पदाधिकारी
