गौतमबुद्ध नगर : अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र में आमका रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का अर्धनग्न हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मिली जानकारी …
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र में आमका रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का अर्धनग्न हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आमका रोड से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी पाकर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की उम्र 45 से 50 साल के करीब बताई जा रही है और शव पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें –अयोध्या: नकल में अपना ही फर्जी हस्ताक्षर देख चौंके नायब तहसीलदार
