Wimbledon 2022 : विम्बलडन की टिकट बिक्री में देखी गई 25000 की कमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ग्रैंड स्लैम आयोजन विम्बलडन में 14 दिनों की रिकॉर्ड उपस्थिति के बावजूद प्री-टूर्नामेंट टिकट बिक्री में पहली बार करीब 25,000 की कमी दर्ज की गई। ऑल इंग्लैंड क्लब के 2022 आयोजन में 5,15,164 लोग प्रतियोगिता देखने आये। यह विम्बलडन के 145 साल के इतिहास में सर्वाधिक हाजिरी है। इससे पहले 2009 में 5,11,043 और …

लंदन। ग्रैंड स्लैम आयोजन विम्बलडन में 14 दिनों की रिकॉर्ड उपस्थिति के बावजूद प्री-टूर्नामेंट टिकट बिक्री में पहली बार करीब 25,000 की कमी दर्ज की गई। ऑल इंग्लैंड क्लब के 2022 आयोजन में 5,15,164 लोग प्रतियोगिता देखने आये। यह विम्बलडन के 145 साल के इतिहास में सर्वाधिक हाजिरी है। इससे पहले 2009 में 5,11,043 और 2019 में 5,00,397 लोग आयोजन में उपस्थित रहे थे।

इस साल के आयोजन में ‘मध्य रविवार’ को होने वाले मैचों के कारण ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद थी। ऑल इंग्लैंड क्लब के अनुमान के अनुसार करीब 5,40,000 लोग विम्बलडन 2022 देखने आ सकते थे, लेकिन ग्राउंड पास उस तरह नहीं बिके जिस तरह उम्मीद की गयी थी। इसके बाद ऑल इंग्लैंड क्लब ने ‘टिकटों की समीक्षा’ शुरू की है, ताकि टूर्नामेंट के शुरुआती पांच दिनों में लगभग 20,000 लोगों की कमी पर विचार किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि विम्बलडन के सबसे महंगे टिकटों की बिक्री सफलतापूर्वक की गई, और 23 लाख झरबेरों (स्ट्रॉबेरी) का भी सेवन किया गया, इसलिये क्लब को नहीं लगता कि टिकटों का मूल्य या लोगों की समाप्त होती रूचि लोगों की अनुपस्थिति का कारण है। साथ ही क्लब ने डिजिटल माध्यम पर बढ़ते हुए दर्शकों पर भी नजर बना रखी है।

ये भी पढ़ें : ICC Women’s ODI Rankings : हरमनप्रीत कौर को एक स्‍थान का फायदा, स्मृति मंधाना ने भी लगाई छलांग

संबंधित समाचार