इटावा : मामूली विवाद में युवक की पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। मामूली से विवाद में युवक के ऊपर एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक की मामूली कहासुनी के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इकदिल …

इटावा, अमृत विचार। मामूली से विवाद में युवक के ऊपर एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक की मामूली कहासुनी के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इकदिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी गिरजेश कुमार (32) पुत्र बाल किशन का मंगलवार सुबह एक व्यक्ति से गिट्टी हटाने को लेकर विवाद हो गया था।

इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने गिरजेश पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में गिरजेश के सिर पर रॉड लगने से वह बेहोश हो कर गिर पड़ा। आनन-फानन परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं पुलिस मृतक के परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें –सोनभद्र: गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध चार आरोपियों की 1.45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

संबंधित समाचार