लखनऊ : इंडोनेशिया की राजदूत से सीएम योगी ने की मुलाकात, भारत से साझा विरासत को लेकर कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि इंडोनेशिया, भारत की विरासत का निकटतम सहयोगी रहा है। समय के साथ संभव है कि दोनों देशों की उपासना पद्धतियों में कुछ अंतर आ गया हो,पर मूलभावना एक ही है और ऐसे में दोनों देशों के दो सदी पुराने रिश्तों को …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि इंडोनेशिया, भारत की विरासत का निकटतम सहयोगी रहा है। समय के साथ संभव है कि दोनों देशों की उपासना पद्धतियों में कुछ अंतर आ गया हो,पर मूलभावना एक ही है और ऐसे में दोनों देशों के दो सदी पुराने रिश्तों को साझा संस्कृति के सहारे नयी ऊंचाई तक पहुंचाया जा सकता है।

योगी ने भारत में इंडोनेशिया की राजदूत इना एच कृष्णमूर्ति से यहां मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात के दौरान कहा कि प्राचीन काल से दोनों देशों में बेहद घनिष्ट सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक संबंध रहे हैं। बाली, जकार्ता और सुमात्रा का जिक्र तो महर्षि बाल्मीकि रचित रामायण और बौद्ध ग्रन्थों में भी मिलता है। प्रभु श्री राम और बुद्ध से संबंधित इन क्षेत्रों से जुड़कर हर भारतीय गौरवान्वित महसूस करेगा।

इस दौरान दोनों देशों के साझी विरासत पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “हम हर साल दीपावली के एक दिन पहले श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन करते हैं। इस आयोजन में हर साल रामलीला का मंचन करने वाले इंडोनेशिया के कलाकारों को भी आमंत्रित करते हैं। इन कलाकारों की प्रस्तुतियां बेहद मनमोहक होती हैं। दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देने में हमारी साझा संस्कृति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सीएम योगी ने कहा इस बाबत मेरी इच्छा है कि इस साल के दीपोत्सव में इंडोनेशिया के मंत्री की अगुवाई में वहां से एक सांस्कृतिक दल आये।

यह भी पढ़ें –बरेली: शिक्षकों से धन उगाही के मामले में आरोपियों पर होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार