बरेली: कुलपति ने की बैठक, प्रवेश प्रक्रिया में हो सकता है बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया में कुछ बदलाव कर सकता है। यह बदलाव छात्रों के आवेदन को लेकर हो सकता है। इस पर मंथन चल रहा है कि किस तरह से व्यवस्था में बदलाव किया जाए ताकि न तो छात्रों को आवेदन में दिक्कत हो और न ही महाविद्यालयों …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया में कुछ बदलाव कर सकता है। यह बदलाव छात्रों के आवेदन को लेकर हो सकता है। इस पर मंथन चल रहा है कि किस तरह से व्यवस्था में बदलाव किया जाए ताकि न तो छात्रों को आवेदन में दिक्कत हो और न ही महाविद्यालयों को। मंगलवार को कुलपति प्रो. केपी सिंह ने इस संबंध में प्रवेश समन्वयक, परीक्षा नियंत्रक व एजेंसी के साथ बैठक की।

इसमें आवेदन फार्म को भी देखा गया और इसकी कुछ त्रुटियों को भी दूर किया गया। विश्वविद्यालय जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया जारी कर सकता है। हालांकि, विश्वविद्यालय यूजीसी के दिशा-निर्देशों का भी इंतजार कर रहा है, क्योंकि अभी तक सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट नहीं आया है और सीबीएसई ने यूजीसी को रिजल्ट न आने तक प्रवेश प्रक्रिया न कराने की मांग की है।

पूर्व में छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन करते थे और उसके बाद वह महाविद्यालयों में आवेदन कर प्रवेश लेते थे। इससे छात्रों को दिक्कत होती थी। पिछले सत्र में इसमें बदलाव किया गया और महाविद्यालयों को प्रवेश लेकर छात्रों का पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर करने के निर्देश दिए। इससे बरेली कॉलेज समेत अन्य बड़े महाविद्यालयों को परेशानी हुई। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को लेकर मंथन चल रहा है। जल्द ही इसे लागू करने की तैयारी है।

महाविद्यालयों को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा
दूसरी तरफ महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय से सीधे ऑनलाइन जोड़ने की तैयारी चल रही है। इसके लिए एक पोर्टल तैयार किया जा रहा है। जिसमें महाविद्यालय सीधे किसी भी तरह के आवेदन कर सकेंगे और ऑनलाइन ही विश्वविद्यालय द्वारा उसे अनुमोदन दे दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: कावड़ यात्रा को लेकर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

संबंधित समाचार