‘आर्या’ सीजन 3 में काम करने को लेकर उत्साहित हैं सिकंदर खेर, बताई वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सिंकदर खेन वेबसीरीज आर्या सीजन 3 में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन की घोषणा भी कर दी है। इसमें एक्टर ने दौलत का किरदार निभाया है। सिकंदर खेर ने बताया कि इस किरदार को निभाने से उन्हें एक अभिनेता के …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सिंकदर खेन वेबसीरीज आर्या सीजन 3 में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे सीजन की घोषणा भी कर दी है। इसमें एक्टर ने दौलत का किरदार निभाया है। सिकंदर खेर ने बताया कि इस किरदार को निभाने से उन्हें एक अभिनेता के रूप में कई तरह से मदद मिली है।

उन्होंने बताया, मैं आने वाले महीनों में आर्या के सेट पर वापस आने के लिए उत्सुक हूं जो हमेशा एक विशेष अहसास होता है। हम एक साथ काम कर रहे हैं। पिछले दो सीजन में एक परिवार और इस कहानी की तीसरी किस्त को आगे लाने के लिए सभी बेहद उत्साहित हैं। दौलत एक बेहद जटिल लेकिन पसंद करने योग्य चरित्र है और उसे निभाने से मुझे अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिली। तीसरे सीजन के लिए बेहद उत्साहित हूं क्योंकि हम दर्शकों के लिए एक बहुत बड़े और बेहतर अनुभव के साथ वापस आने का वादा करते हैं।

पढ़ें-खलनायक-नायकों के युग में, संजय गगनानी बने खलनायक का आदर्श उदाहरण

संबंधित समाचार