बाढ़-बारिश से आफत: महाराष्ट्र के पालघर में भूस्खलन, दो लोगों को बचाया गया, तीन के फंसे होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई कस्बे में बुधवार को भूस्खलन हुआ जिसमें तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से पालघर में भारी बारिश हो रही है। पुलिस ने कहा कि वसई के वालिव इलाके के वागरापाड़ा में एक घर पर सुबह साढ़े छह …

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई कस्बे में बुधवार को भूस्खलन हुआ जिसमें तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से पालघर में भारी बारिश हो रही है। पुलिस ने कहा कि वसई के वालिव इलाके के वागरापाड़ा में एक घर पर सुबह साढ़े छह बजे भूस्खलन का मलबा गिरा।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय अग्निशमन कर्मियों ने घर से एक महिला और उसकी बेटी को बचाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिलाधिकारी डॉ माणिक गुरसल ने कहा कि परिवार के तीन अन्य सदस्यों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश होने से बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक दल को भी रवाना किया गया है।

यह भी पढ़ें- गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद

संबंधित समाचार