SSR ड्रग्स केस: नहीं थम रही रिया चक्रवर्ती की परेशानियां, NCB ने ड्राफ्ट चार्जशीट में लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड गलियारे के सबसे चर्चित सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में एक्ट्रेस और उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। रिया अभी भी NCB के रडार में हैं। NCB ने ड्रग्स केस में चार्ज ड्राफ्ट किए हैं। जिसमें रिया और 34 दूसरे आरोपियों पर हाई सोसायटी और बॉलीवुड के …

मुंबई। बॉलीवुड गलियारे के सबसे चर्चित सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में एक्ट्रेस और उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। रिया अभी भी NCB के रडार में हैं। NCB ने ड्रग्स केस में चार्ज ड्राफ्ट किए हैं। जिसमें रिया और 34 दूसरे आरोपियों पर हाई सोसायटी और बॉलीवुड के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाया है। सुशांत को नशे की लत के लिए उकसाने का भी आरोप है।

मुश्किल में फंसीं रिया चक्रवर्ती

NCB ने रिया पर आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस ने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदी और उसके लिए भुगतान किया। मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ कुल 38 आरोप हैं। NCB ने अपने चार्ज ड्राफ्ट में दावा किया है कि रिया ने सैमुअल मिरांडा, शोविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत और दूसरे लोगों से कई बार गांजा लिया।

रिया गांजा लेके इसे दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को दे देती थीं। एक्ट्रेस ने मार्च 2020 से सितंबर 2020 के समय गांजे की इन डिलीवरी की पेमेंट की। ड्राफ्ट के अनुसार, रिया ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8[c] के साथ 20[b][ii]A, 27A,28, 29 & 30 के तहत अपराध किया है।

पढ़ें-‘आर्या’ सीजन 3 में काम करने को लेकर उत्साहित हैं सिकंदर खेर, बताई वजह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा