बरेली: बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बरेली, अमृत विचार। तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी दी। जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बतादें कि महिला घर का सामान लेकर करगेना बाजार से पैदल घर आ रही थी। तब ही बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी दी। आनन फानन इसकी जानकारी पुलिस को लगी । …
बरेली, अमृत विचार। तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी दी। जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बतादें कि महिला घर का सामान लेकर करगेना बाजार से पैदल घर आ रही थी। तब ही बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी दी। आनन फानन इसकी जानकारी पुलिस को लगी । मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला मौत हो गई।
थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गणेश नगर की रहने वाली 60 वर्षीय तारा देवी पत्नी रामगोपाल की बेटे ने बताया घर का सामना लेकर सामान लेकर पैदल वापस आ रही थी । तभी मेदांता हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । आनन-फानन पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में लाया गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । फिलहाल पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार फरार हो गया है। और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्यवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: हिमगिरी एक्सप्रेस की गुलाब जामुन, जंक्शन की छोले-सब्जी मानकों में अनफिट
