KL Rahul की दुल्हन बनने को लेकर Athiya Shetty ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा जवाब
मुंबई। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपनी शादी की खबरों को लेकर कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। हाल हीं में ऐसी खबरें सामने आईं कि दोंनो अगले 3 महीनों में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खबरों पर खुद रिएक्ट किया …
मुंबई। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपनी शादी की खबरों को लेकर कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। हाल हीं में ऐसी खबरें सामने आईं कि दोंनो अगले 3 महीनों में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खबरों पर खुद रिएक्ट किया है।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है और स्टोरी से बताया कि आखिर उनकी शादी की इन वायरल खबरों में कितनी सच्चाई है। अथिया ने एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- आशा करती हूं कि मैं इस वेडिंग में इनवाइटेड रहूं, जो 3 महीनों में होने वाली है।

सुनील शेट्टी ने क्या कहा?
एक्ट्रेस से पहले उनके पिता सुनील शेट्टी ने इन शादी की खबरों पर रिएक्ट किया और उन्होंने कहा कि अभी उनकी बेटी अथिया की शादी की कोई प्लानिंग नहीं है और ना ही शादी की कोई तैयारी चल रही है।
अथिया शेट्टी और उनके पिता सुनील शेट्टी ने अगले 3 महीने में होने वाली शादी की इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस जो इस शादी का हिस्सा बनने के सपने देख रहे थे, वो फैंस अब ये जानकर काफी ज्यादा निराश हैं।
करल के रिश्ते की बात करें तो दोनों एक दूसरे को 3 साल से ज्यादा वक्त से डेट कर रहे हैं। दोंनो के सोशल मीडिया पोस्ट उनका एक दूसरे के लिए प्यार को बयां कर ही देते हैं। एक दूसरे पर दोनों प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
पढ़ें-शाहरुख खान की ‘जवान’ में कैमियो करेंगे थलपति विजय! जून में रिलीज होगी फिल्म
