लखनऊ: पालतू Pitbull ने ली 80 साल की महिला की जान, छत पर टहलाते समय किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शहर में एक आदमी ने घर की सुरक्षा के लिए पिटबुल कुत्ता पाला था। कुत्ता घर लाते समय उसने यह कभी नहीं सोचा होगा कि वही कुत्ता उसकी मां की मौत का कारण बन जाएगा। लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है। यहां पालतू पिटबुल ने एक 80 साल की महिला …

लखनऊ। शहर में एक आदमी ने घर की सुरक्षा के लिए पिटबुल कुत्ता पाला था। कुत्ता घर लाते समय उसने यह कभी नहीं सोचा होगा कि वही कुत्ता उसकी मां की मौत का कारण बन जाएगा। लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है। यहां पालतू पिटबुल ने एक 80 साल की महिला को नोच खाया, जिस वजह से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

कैसरबाग थाना अध्यक्ष ने बताया कि 80 वर्षीय रिटायर्ड टीचर पर उसके पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया था। कुत्ते ने इस तरह काटा था कि महिला का मांस तक अलग हो गया था। उस समय महिला घर में अकेली थी। उनका जिम ट्रेनर बेटा जिम गया हुआ था।

मृतक सुशीला त्रिपाठी कैसरबाग के बंगाली टोला इलाके में परिवार के साथ रहती थीं। मृतक महिला का बेटा अमित त्रिपाठी अलीगंज स्थित कपूरथला पर जिम में ट्रेनर है। पिटबुल के अलावा घर में एक और पालतू कुत्ता लैब्राडोर है।

कुत्ते को टहला रही थी मालकिन

जानकारी के मुताबिक, सुशीला कुत्ते को छत पर टहला रही थीं। इसी बीच पिटबुल के गले में बंधी हुई चेन खुल गई। फिर उसने अचानक सुशीला पर हमला कर दिया। कुत्ते ने ऐसा काटा था कि शरीर से मांस तक अलग हो गया था। उस समय घर पर कोई नहीं था। कुत्ते के काटने से उनका पेट, सिर और चेहरा बुरी तरह लहुलूहान हो गया था।

बाद में जब नौकरानी घर आई तो सुशीला को जमीन पर लहुलुहान देखकर हैरान रह गई। उसने अमित को फोन किया। वह फौरन जिम से घर आया और खून से लथपथ मां को हॉस्पिटल लेकर गया। लेकिन वहां डॉक्टर्स ने बताया कि ज्यादा खून बहने की वजह से महिला की मौत हुई।

पढ़ें-अयोध्या: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से किया महंगाई का विरोध

संबंधित समाचार