अयोध्या: चोरों ने पहले काजू-बादाम खाया, फिर लाखों का जेवर उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के बकचुना गांव में एक अजीबोगरीब चोरी की वारदात सामने आई है। यहां रात के समय अज्ञात चोर मकान में घुस गए। सबसे पहले घर में रखा काजू-बादाम खाया फिर उसके बाद दस लाख रुपये की कीमत के जेवरात व नकदी उठा ले गए। सुबह होने पर परिवारजनों को घटना की …

अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के बकचुना गांव में एक अजीबोगरीब चोरी की वारदात सामने आई है। यहां रात के समय अज्ञात चोर मकान में घुस गए। सबसे पहले घर में रखा काजू-बादाम खाया फिर उसके बाद दस लाख रुपये की कीमत के जेवरात व नकदी उठा ले गए। सुबह होने पर परिवारजनों को घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। खंडासा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

मंगलवार की रात में ग्राम बकचुना पूरे झाऊ मिश्र निवासी श्रवण कुमार अपने परिजनों के साथ छत पर सोये हुए थे। रात में मौका पाकर चोर मकान के अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। कमरे के अन्दर बेड पर रखी तकिया के नीचे से अलमारी की चाभी लेकर अलमारी में रखा काजू बादाम जेवरात आभूषण व नगदी से भरा बैग व अन्य कीमती सामान उठा ले गए।

सुबह होने पर जब परिजन जागे और अंदर गए तो देखा कि अलमारी खुली है तथा जेवरात व नकदी के साथ अन्य सामान गायब है। चोरी की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गईं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए लोगों से पूछताछ की। श्रवण कुमार ने बताया कि चोर जेवरात व नकदी सहित लगभग दस लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

अंगूठी, झुमकी व बाला ले गए

पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा गया है की अंगूठी, झुमकी, बाला कंगन आदि लगभग दस लाख रुपये की चोरी हुई है। सबसे मजेदार बात यह है की चोरों ने आलमारी में रखे काजू बादाम को भी नहीं छोड़ा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है। डाग स्क्वायड की टीम की भी बलाया गया है।

पढ़ें-प्रयागराज: दुष्कर्म पीड़िता ने दी आत्महत्या करने की धमकी, कहा- केस वापस लेने पर बना रहे दबाव

संबंधित समाचार