अयोध्या: 15 से स्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग, 25 को LLB की प्रवेश परीक्षा
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा व काउंसिलिंग के सम्बन्ध में बैठक की। प्रवेश समन्वयक प्रो. एसएस मिश्र ने बताया बीफार्मा, डीफार्मा, एमएड, एलएलएम, एलएलबी त्रि-वर्षीय पाठ्यक्रमों की 15 से 20 जुलाई के मध्य होने वाली प्रवेश परीक्षा अब 25 जुलाई को होगी। स्नातक …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा व काउंसिलिंग के सम्बन्ध में बैठक की। प्रवेश समन्वयक प्रो. एसएस मिश्र ने बताया बीफार्मा, डीफार्मा, एमएड, एलएलएम, एलएलबी त्रि-वर्षीय पाठ्यक्रमों की 15 से 20 जुलाई के मध्य होने वाली प्रवेश परीक्षा अब 25 जुलाई को होगी।
स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश काउंसिलिंग के माध्यम से विभागों में कराई जायेगी। स्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग 15 जुलाई से प्रारम्भ होगी। परास्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग तिथि 21 जुलाई के बाद घोषित होगी। विश्वविद्यालय के बीए, बीएससी बायो व मैथ और बीसीए, बीवोक मास कम्यूनिकेश एण्ड जर्नलिज्म व बीटेक के सभी ब्राचों की काउंसिलिंग 15 से 16 जुलाई को होगी। वहीं बीकॉम की प्रवेश काउंसिलिंग 18 व बीबीए की 20 जुलाई है। सभी पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग विभागों में कराई जायेगी। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिएअभ्यर्थी को काउंसिलिंग-पत्र, हाईस्कूल व इण्टरमीडिएड की मार्कशीट व सर्टिफिकेट की मूल कापी व दो छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के समय दो पासपोर्ट साइज का फोटो व पाठ्यक्रम की फीस आनलाइन या आफलाइन जमा करनी होगी। आॅनलाइन फीस के लिए एटीएम कार्ड का लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड के साथ जिन छात्रों ने एनसीसी, एनएसएस का अधिभार लिया है उसका प्रमाण-पत्र भी लाना होगा।
