अमरोहा: ट्राली से टकराकर बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत, एक घायल
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। लोहे के गार्डर से लदी ट्राली से टकराकर बाइक सवार सफाई कर्मी की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अमरोहा थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा निवासी सतीश पुत्र रामस्वरूप की सफाई कर्मी के पद पर …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। लोहे के गार्डर से लदी ट्राली से टकराकर बाइक सवार सफाई कर्मी की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
अमरोहा थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा निवासी सतीश पुत्र रामस्वरूप की सफाई कर्मी के पद पर ड्यूटी रहरा थाना क्षेत्र के गांव नानई व कसाईपुरा में थी। बुधवार की दोपहर 1:30 बजे सतीश अपने सफाई कर्मी साथी तेजपाल सिंह पुत्र बनवारी सिंह निवासी गांव माना घोड़ी अमरोहा के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पूरी कर घर को लौट रहा था। अलीगढ़ लिंक मार्ग पर गांव शाहपुर कला के समीप सड़क पर लोहे के गार्डर से लदी ट्राली से बाइक टकरा गई। जिससे सतीश 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
पीछे बैठा तेजपाल सिंह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सतीश के शव व घायल तेजपाल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा दिया। गार्डर से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में घुस गया था। गार्डर लदी आधी ट्राली सड़क पर थी जब के आधी खंती में थी। मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। सतीश की मौत की सूचना मिलने पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में सफाई कर्मी सरकारी अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को भी फोन के माध्यम से सूचना दे दी थी।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
