‘मैं बूढ़ा हो गया हूं…’, अरुण लाल ने बंगाल क्रिकेट कोच के पद से दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और बंगाल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अरुण लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, बंगाल को 2019-20 रणजी ट्रॉफी के फाइनल में ले जाने वाले कोच ने ईडन गार्डन में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के संयुक्त सचिव स्नेहाशीष …

कोलकाता। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और बंगाल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अरुण लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, बंगाल को 2019-20 रणजी ट्रॉफी के फाइनल में ले जाने वाले कोच ने ईडन गार्डन में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के संयुक्त सचिव स्नेहाशीष गांगुली से उनके आधिकारिक चेम्बर में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट से थकान के कारण वह बंगाल के कोच के पद से राहत चाहते हैं, हालांकि सीएबी ने अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों ने कहा कि सीएबी अध्यक्ष अभिषेक डालमिया इस समय शहर से बाहर हैं। बंगाल रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में मध्यप्रदेश से सेमीफाइनल मैच हारकर बाहर हो गई थी।

बढ़ती उम्र को बताया कारण
अरुण लाल मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘मेरा यह फैसला पूरे तरीके से व्यक्तिगत है। इस पर कोई विवाद नहीं है। मैंने CAB से सिर्फ इतना कहा कि मैं बंगाल कोच के रूप में बने रहना नहीं चाहता। यह 24 घंटे और सातों दिन का काम है। हमें पूरे दिन यात्रा करनी होती है। क्रिकेट टीम को कोचिंग देना एक मुश्किल काम है। मुझे लगता है कि मैं बूढ़ा हो गया हूं। इसलिए मैं हार मान रहा हूं।’

भारतीय टीम के लिए खेले 16 टेस्ट
अरुण लाल ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 16 टेस्ट में 6 हाफ सेंचुरी की मदद से 729 रन बनाए हैं, जबकि 13 वनडे में एक अर्धशतक के दम पर 122 रन बनाए। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 156 मैचों में 10421 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 43 अर्धशतक जड़े। वह कैंसर को भी मात दे चुके हैं।

28 साल छोटी लड़की से शादी
याद हो कि अरुण लाल ने मई के पहले हफ्ते में पेशे से टीचर बुलबुल से शादी की थी। 66 साल के अरुण लाल की यह दूसरी शादी थी। उनकी नई पत्नी बुलबुल साहा 38 साल की हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद अरुण लाल ने कमेंट्री शुरू कर दी थी। क्रिकेट से पूरी तरह ब्रेक लेने के बाद अरुण लाल अपने परिवार के साथ तुर्की जाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जाने की भी चाहत बताई।

ये भी पढ़ें : ICC ODI Ranking : वनडे रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह का कमाल, बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज

संबंधित समाचार