हल्द्वानी: बच्चों के साथ जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी बनाने की तैयारी, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता मे बुद्धवार को कैंप कार्यालय में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी नैनीताल की आमसभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ. भागीरथी जोशी से जानकारी ली। सचिव जिला रेडक्रॉस समिति एनके कांडपाल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सोसाइटी के द्वारा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता मे बुद्धवार को कैंप कार्यालय में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी नैनीताल की आमसभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ. भागीरथी जोशी से जानकारी ली। सचिव जिला रेडक्रॉस समिति एनके कांडपाल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सोसाइटी के द्वारा किए गए कार्यों एवं आय-व्यय का विवरण रखा।
सचिव रेडक्रॉस समिति नैनीताल के द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी की वर्तमान समस्याओं एवं भावी कार्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना किए जाने एवं उनके माध्यम से बच्चों को रेडक्रॉस के कार्यों से जोड़ने की बात कही। जिस पर जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस के पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक आहूत किए जाने के निर्देश दिए ताकि उनकी रेडक्रास में प्रतिभागिता हो सके। सचिव ने डीएम को अवगत कराया कि जनपद के विभिन्न राजकीय प्राथमिक चिकित्सालयों में रखे हुए कंप्यूटर, प्रिंटर, प्रोजेक्टर एवं अन्य सामग्री का रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों हेतु उपयोग किए जाने की सहमति प्रदान करने की बात रखी गई है, जिस पर सहमति दी गई है। इस दोरान चेयरमैन नवनीत राणा ने रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों के संपादन एवं आपदा के समय प्राप्त होने वाली सामग्री को रखने हेतु एक कार्यालय स्टोर प्रदान करने की बात कही। जिस पर जिलाधिकारी ने स्थान का चयन कर अवगत कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, कार्तिक हर्बोला, गौरव जोशी, गणेश जोशी ,पवन वर्मा, गौरीशंकर कांडपाल आदि रहे।
