अयोध्या : हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे प्रभावित व्यापारी, मुनादी कर दुकाने खाली करने का है आदेश
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण के संदर्भ में मुनादी के बाद से व्यापारियों में रोष पनपता जा रहा है। अब व्यापारियों ने नया ऐलान कर दिया है। वह दुकान व मकान खाली कराये जाने से रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता ने …
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण के संदर्भ में मुनादी के बाद से व्यापारियों में रोष पनपता जा रहा है। अब व्यापारियों ने नया ऐलान कर दिया है। वह दुकान व मकान खाली कराये जाने से रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।
उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के अधिकारियों से मिलकर उनके द्वारा किये गये वादे को याद दिलायेगा। साथ ही निवेदन करेगा का कि समन्वय बैठक में तय किये गये बिंदुओं के आधार पर ही कार्ययोजना को आगे बढ़ाया जाय।
साथ ही अयोध्या के जनप्रतिनिधि सांसद, मेयर व विधायक से मिलकर जिला प्रशासन संग चौड़ीकरण मुद्दे पर तय बिंदुओं पर बिस्तृत जानकारी दी जायेगी। उनसे निवेदन किया जायेगा कि जो जिला प्रशासन तय मसौदे से मुकर रही है उस संदर्भ में तय मसौदे को ही लागू करवा कर चौड़ीकरण की कार्ययोजना को आगे बढ़ाया जाए, जिससे चौड़ीकरण भी हो जाय व व्यापारियों का कम से कम नुकसान हो।
यह भी पढ़ें –बिजनौर: गैस सिलेंडर के लीक होने से रसोई में लगी आग, बाल-बाल बची महिला
