अयोध्या : मेला समाप्ति तक चौड़ीकरण अभियान रहेगा ठप, सांसद ने दिया आश्वासन
अयोध्या, अमृत विचार। सावन मेला व कांवड़ यात्रा को देखते हुए अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर पेयजल, चिकित्सा केंद्रों, सहायता केंद्रों आदि की स्थापना हो गई है। श्रद्धालुओं के लिए सार्वजनिक शौचालय के साथ-साथ मोबाइल शौचालय, विद्युतपूर्ति के लिए पोर्टेबल ट्रांसफार्मर आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा …
अयोध्या, अमृत विचार। सावन मेला व कांवड़ यात्रा को देखते हुए अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर पेयजल, चिकित्सा केंद्रों, सहायता केंद्रों आदि की स्थापना हो गई है। श्रद्धालुओं के लिए सार्वजनिक शौचालय के साथ-साथ मोबाइल शौचालय, विद्युतपूर्ति के लिए पोर्टेबल ट्रांसफार्मर आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सावन झूला मेला में श्रद्वालुओं की भारी संख्या में आने की संभावना है।
सम्पूर्ण अयोध्या मेला क्षेत्र में श्रद्वालुओं व कांवड़ियों के लिए गलियों को साफ सुथरा रखा जाय। इस दौरान सांसद ने निर्देश दिया कि मेले के दौरान पटरी व ठेले आदि की दुकानों को न हटाया जाए। चौड़ीकरण व अतिक्रमणमुक्त अभियान की कार्रवाई मेला समाप्ति होने के पश्चात ही की जाए।
गुरुवार से शुरू हो रहे सावन मेले व कांवड़ यात्रा को लेकर सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अंतरराष्ट्रीय बस स्टेशन निकट जय सर्विस में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी नितीश कुमार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने मेले के लिए की गयी तैयारियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मेले के दौरान जिला प्रशासन के नामित नोडल अधिकारियों व पुलिस विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों द्वारा मेले के दौरान जनपद में आने वाले श्रद्वालुओं तथा दुकानदारों व पटरी, ठेला आदि के दुकानदारों के साथ विनम्रता का व्यवहार किया जाए। सलिल कुमार पटेल ने बताया कि मेले के सम्बंध में अधिकतम तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।
यह भी पढ़ें –लखीमपुर-खीरी: पत्नी की बांके से गर्दन काटकर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
