मुरादाबाद: प्लॉट बेचने के नाम पर पांच लाख की ठगी, एक अज्ञात पर केस
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी की गई है। युवक ने परिचित को प्लॉट के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। लेकिन, परिचित ने बैनामा कराने से मना कर दिया। विरोध पर युवक को पीटा व हत्या की कोशिश की। युवक की तहरीर पर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी की गई है। युवक ने परिचित को प्लॉट के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। लेकिन, परिचित ने बैनामा कराने से मना कर दिया। विरोध पर युवक को पीटा व हत्या की कोशिश की। युवक की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
महवुल्लागंज निवासी सुशील ने तहरीर में बताया कि उसके परिचित बिलारी के जटपुरा निवासी राम सिंह ने उससे गांव में जमीन खरीद की बात कही व कहा कि मैं वलदेवपुरी का प्लॉट बेच रहा था। सुशील ने राम को प्लॉट के लिए पांच लाख रुपये दे दिए। 11 माह में बैनामा तय हुआ। समय बीता तो सुशील ने राम से बैनामा को कहा तो वह टालता रहा। सुशील को पता चला कि राम अक्सर ठगी करता है।
कुछ दिन बाद सुशील ने राम पर बैनामा का दबाव बनाया तो राम, नरेंद्र, भूप सिंह, हितेश व ललित ने एक अज्ञात के साथ मिलकर उसे पीटा। आरोप है कि वह लोग उसे मारने के इरादे से ले जाने लगे। लेकिन, लोगों को आता देख वह लोग चले गए। सुशील की तहरीर पर पुलिस ने राम सिंह, नरेंद्र, भूप सिंह, हितेश, ललित, नीतू व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: सीडब्ल्यूसी को गुमराह करते अमरोहा के दंपति ने ली फैमिली कोर्ट की शरण
