लखनऊ : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान की तैयारियां पूरी
लखनऊ, अमृत विचार। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रदेश में मतदान की तैयारियां पूरी कर कर ली गई हैं। 18 जुलाई को विधानसभा में मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निष्पक्ष मतदान के सभी उपाय किये गये हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से …
लखनऊ, अमृत विचार। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रदेश में मतदान की तैयारियां पूरी कर कर ली गई हैं। 18 जुलाई को विधानसभा में मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निष्पक्ष मतदान के सभी उपाय किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतों की गणना 21 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को निर्वाचन अधिकारी व प्रदेश में विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे व संयुक्त सचिव अजीत कुमार शर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा सचिवालय में बने स्ट्रांग रूम को मतपेटिकाएं व अन्य सामग्री रखकर सील किया गया है। विधानसभा स्थित तिलक हाल को मतदेय स्थल बनाया गया है। मतदाताओं की पहचान व स्लिप वितरण विधान भवन के कक्ष संख्या 80 में होगा।
यह भी पढ़ें –लखीमपुर-खीरी: आगे चल रहे ट्रक से भिड़ा पीछे चल रहा ट्रक, चालक की मौत
