लखनऊ : मासूम से दुष्कर्म करने वाला समेत चार बदमाश गिरफ्तार…जानें कौन हैं यह
लखनऊ । राजधानी को अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से लखनऊ कमिश्नेरट पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी समेत चार बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग थानाक्षेत्रों से अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। बता दें …
लखनऊ । राजधानी को अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से लखनऊ कमिश्नेरट पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी समेत चार बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग थानाक्षेत्रों से अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
बता दें कि बाजारखाला पुलिस ने गुलजार नगर निवासी सुमित कुमार को 128 पुलिया गांजे के साथ गुलजार नगर रेलवे क्रॉसिंग के करीब मवैया पुल के पास से धर दबोचा। सुमित कुमार के पास से बरामद गांजे का वजन 574 ग्राम बताया जा रहा है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटर साइकिलें बरामद की हैं। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस के द्वारा ढकवा सुशांत गोल्फ सिटी के रहने वाले सूरज रावत, लोनी कटरा बाराबंकी के रहने वाले विकास कनौजिया को गिरफ्तार कर दोनों से चोरी की एक एक बाइक बरामद की।
इधर गोमती नगर विस्तार पुलिस ने लडक़ी को अपनी कार में लिफ्ट देकर उससे छेड़छाड़ करने वाले आजाद नगर कृष्णा नगर निवासी सामेश्वर प्रसाद मिश्रा उर्फ एसपी मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सामेश्वर प्रसाद मिश्रा पर आरोप है कि उसने एक युवती को अपनी कार में लिफ्ट दी और कार में बैठने के बाद युवती के साथ छेड़छाड़ की। कार में बैठी युवती अपने आप को बचाने के लिए कार से कूद गई थी और पुलिस को सूचना दी थी।
मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पारा पुलिस ने पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ बच्ची की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी के मुताबिक हंसखेड़ा निवासी पांच वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला काजू आ गया। वह बच्ची को बहाने से अपने साथ ले गया। सुनसान जगह पहुंचने के बाद आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : नमाज के बाद बवाल में एआईएमआईएम नेता इरफान पठान गिरफ्तार, यह लगा है आरोप
