लखीमपुर-खीरी: दुधवा घूमने आए व्यक्ति की दुर्घटना में मौत ,बच्चे घायल
अमृत विचार ,पलिया कलां। बच्चों के साथ दुधवा घूमने बाइक से जा रहे व्यक्ति की किसी अज्ञात बाहन से टकराकर जहां मौत हो गई, वहीं उसके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चला है कि थाना निघासन क्षेत्र के ग्राम मुंशीगढ़ निवासी हसन मोहम्मद अपने दो पुत्र आमिर( 23 )व आलम (13 वर्ष)को …
अमृत विचार ,पलिया कलां। बच्चों के साथ दुधवा घूमने बाइक से जा रहे व्यक्ति की किसी अज्ञात बाहन से टकराकर जहां मौत हो गई, वहीं उसके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चला है कि थाना निघासन क्षेत्र के ग्राम मुंशीगढ़ निवासी हसन मोहम्मद अपने दो पुत्र आमिर( 23 )व आलम (13 वर्ष)को बाइक पर बैठाकर दुधवा घुमाने जा रहे थे।
रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वे सभी उछलकर दूर जा गिरे। पश्चात दी गई सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को लादकर पलिया सीएचसी ले आई। जहां इलाज के दौरान हसन मोहम्मद की मौत हो गई । जबकि दोनों पुत्रों का इलाज अभी भी जारी है । घटना की सूचना पर परिजन एवं रिश्तेदार पहुंच रहे हैं। उधर जानकारी मिलने पर पहुंची पलिया पुलिस शव का पीएम कराने हेतु पंचनामा भरकर लखीमपुर भेजने की व्यवस्था में लग गई है ।
