लखनऊ : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे केजीएमयू, जाना मरीज का हाल
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज शाम केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग पहुंचे। उप मुख्यमंत्री लारी कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती एक मरीज को देखने आए थे, इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर में नए आये स्ट्रेचर को भी मरीज हित में इस्तेमाल करने को कहा। दरअसल, राजधानी स्थित भाजपा के प्रदेश …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज शाम केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग पहुंचे। उप मुख्यमंत्री लारी कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती एक मरीज को देखने आए थे, इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर में नए आये स्ट्रेचर को भी मरीज हित में इस्तेमाल करने को कहा।
दरअसल, राजधानी स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित का इलाज कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है। उन्हीं को देखने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कार्डियोलॉजी विभाग पहुंचे थे, इस दौरान वहां पर उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। एंबुलेंस में बैठे एक मरीज का हाल भी उपमुख्यमंत्री ने जाना, साथ ही केजीएमयू के ट्रामा प्रभारी डॉ संदीप तिवारी से उस मरीज के स्वस्थ्य की जानकारी भी हासिल की।
इसके अलावा कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती भारत दिक्षित को देखने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी आज पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें –बरेली: AAP की रुहेलखंड जोन की उपाध्यक्ष बनीं सुनीता गंगवार
