शिवालयों में दिखा श्रद्धालुओं का जमावड़ा, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सीएम योगी ने दिए निर्देश
लखनऊ। आज यानि गुरुवार से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। सुबह-सुबह ही पूरे प्रदेश के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिला। कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो गई। प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम किया हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर अभूतपूर्व प्रबंध के साथ ही लखनऊ स्थित …
लखनऊ। आज यानि गुरुवार से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। सुबह-सुबह ही पूरे प्रदेश के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिला। कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो गई।
प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम किया हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर अभूतपूर्व प्रबंध के साथ ही लखनऊ स्थित DGP ऑफिस से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल से बारिश भी की जाएगी।
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। उधर प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद के साथ-साथ दूसरे जिलों में भी भक्तों का सैलाब शिवालयों में देखने को मिल रहा है।
लखनऊ के फैजाबाद रोड से होते हुए कवांडिया बाराबंकी के महादेवा मंदिर तक जाएंगे। हरिद्वार से कांवड़िये, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद से एनएच-58 से दिल्ली, हापुड़, बुलंदशहर की ओर जा सकते हैं। बता दें कि 14 जुलाई से शुरू होकर कांवड़ यात्रा 26 जुलाई को सावन की शिवरात्रि तक चलेगी।
पढ़ें-लखनऊ: लुलु मॉल में पढ़ी जा रही नमाज, वायरल वीडियो के बाद भड़के हिंदू संगठन
