कनाडा में तोड़ी गई महात्मा गांधी की मूर्ति, भारतीय दूतावास ने जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओटावा। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में कुछ उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास और ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने इस घटना पर चिंता जाहिर की है और साथ ही इस मामले की जांच की मांग की है। वहीं कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने यॉर्क रीजनल पुलिस के हवाले …

ओटावा। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में कुछ उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास और ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने इस घटना पर चिंता जाहिर की है और साथ ही इस मामले की जांच की मांग की है। वहीं कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने यॉर्क रीजनल पुलिस के हवाले से बताया कि योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के विष्णु मंदिर में प्रतिमा को तोड़ा गया।

टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर कहा- हम रिचमंड हिल के विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने से परेशान हैं। इस घटना ने कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। हम इस मामले की जांच के लिए अधिकारियों के संपर्क में हैं।

विष्णु मंदिर के अध्यक्ष बुद्धेंद्र दूबे ने सीबीसी न्यूज को बताया कि प्रतिमा को 30 साल यहां स्थापित किया गया था। उन्होंने बताया कि नौ फुट ऊंची कांस्य की महात्मा गांधी की प्रतिमा दिल्ली में बनाई गई थी और मई 1988 में इसका अनावरण किया गया था।

पहले भी हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया
पांच महीने पहले भी ग्रेटर टोरंटो एरिया में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। तब 10 दिन में ही छह मदिरों को निशाना बनाया गया था। उपद्रवी दान पेटियों से कैश चुराने के अलावा मूर्तियों पर सजाए गए आभूषण भी चुरा ले गए। आमतौर पर कनाडा में इस तरह की घटना नहीं होती हैं, लेकिन बीते कुछ वक्त में इनमें दोहराव दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें : नेपाल में पहला नागरिकता संशोधन विधेयक पास, जानें भारत पर क्या होगा असर?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित