अयोध्या: उत्कृष्ट कार्य के आधार पर ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत, पंचायत पोर्टल पर करना होगा आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अच्छे कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार पाने का बेहतर मौका है। नौ बिंदुओं पर उत्कृष्ट कार्य के आधार पर ग्राम पंचायतों का चयन किया जायेगा। ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में सम्मान पाने का मौका दिया जायेगा। इसके लिए पंचायत पोर्टल पर 15 जुलाई से आवेदन लिए जा रहे …

अयोध्या। अच्छे कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार पाने का बेहतर मौका है। नौ बिंदुओं पर उत्कृष्ट कार्य के आधार पर ग्राम पंचायतों का चयन किया जायेगा। ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में सम्मान पाने का मौका दिया जायेगा। इसके लिए पंचायत पोर्टल पर 15 जुलाई से आवेदन लिए जा रहे हैं।

यह वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य के आधार पर पुरस्कार दिये जाने की योजना है। इसके पीछे मकसद है कि ग्राम पंचायतें मॉडल के रूप में विकसित हों। पुरस्कृत पंचायतों के कार्यों को आदर्श मानकर अन्य ग्राम पंचायतें भी इससे प्रेरणा लें। यही नहीं पंचायतों को अपने दायित्वों के प्रति उत्तरदायित्वों और सजग बनाने का भी पुरस्कार दिये जाने के पीछे मकसद है।

समिति के लिए फ्रीज किया जायेगा

उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर निर्धारित प्रश्नावलियों को ऑनलाइन पंचायत पोर्टल के माध्यम से स्वमूल्यांकन कर 30 अगस्त तक जनपद परफारर्मेंस एसेसमेंट समिति के लिए फ्रीज किया जायेगा। जिला स्तरीय समिति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित होगी। सौ अंकों की प्रश्नावली जारी करने को निदेशक पंचायती राज अधिकृत होंगे, जिनके माध्यम से ही ग्राम पंचायतों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जायेगा। सीडीओ अनीता यादव द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिला स्तरीय समिति की ओर से आवेदित पंचायतों की प्रश्नावली में दर्शायी गयी सूचनाओं का सत्यापन किया जायेगा। अंतिम सूची पर अनुमोदन संस्तुति प्रदान की जायेगी।

योजना के अंतर्गत ब्लॉक और जनपद स्तर से पुरस्कृत की जाने वाली ग्राम पंचायतों की संख्या और पुरस्कार धनराशि शासन की ओर से बजट की व्यवस्था के अनुसार निर्धारित की जायेगी। ऐसी ग्राम पंचायतें जो कि पिछले वर्ष से लगातार पुरस्कार पा रही हैं वे इस वर्ष पुरस्कार पाने के लिए पात्र नहीं होंगी। जनपद परफारमेंस कमेटी डीएम की अध्यक्षता में गठित होगी। इसमें सीडीओ उपाध्यक्ष, सचिव डीपीआरओ रहेंगे, जबकि सीएमओ, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थसंख्याधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी सदस्य रहेंगे।

पढ़ें-लखनऊ: खतरनाक नस्ल के कुत्तों को लेकर नगर निगम की एडवाइजरी, जानें क्या कहा

संबंधित समाचार