इटावा : इंजीनियरिंग कॉलेज के लैब असिस्टेंट ने किया जान देने का प्रयास
इटावा, अमृत विचार। अपने पद से स्थानांतरित करने से तनाव में आये लैब असिस्टेंट ने डाई पी कर जान देने का प्रयास किया है। मिली जानकारी के अनुसार भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के लैब सहायक का तबादला आरओ प्लांट में कर दिया गया। बेटे का आरोप है कि इससे वह तनावग्रस्त हो गए और …
इटावा, अमृत विचार। अपने पद से स्थानांतरित करने से तनाव में आये लैब असिस्टेंट ने डाई पी कर जान देने का प्रयास किया है। मिली जानकारी के अनुसार भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के लैब सहायक का तबादला आरओ प्लांट में कर दिया गया। बेटे का आरोप है कि इससे वह तनावग्रस्त हो गए और डाई पी ली। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लैब सहायक अमरनाथ (42) पुत्र गुलजार प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में रहते हैं। बेटे भीम प्रताप व पत्नी अमरावती ने बताया कि कुछ दिन पहले अमरनाथ के स्थानांतरण का आदेश आया था। इससे वह तनावग्रस्त रहने लगे और सुबह डाई पी ली थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर डीन डॉ. देवेंद्र सिंह उनका हाल जाना।
डीन ने कहा कि अमरनाथ के डाई पीने की वजह स्थानांतरण बताया जाना गलत है। कॉलेज में सात प्रयोगशाला हैं। इनमें से एक प्रयोगशाला में अमरनाथ सहायक हैं। उनकी तबियत को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह पहले प्रयोगशाला से आरओ प्लांट भेज दिया गया था।
यह भी पढ़ें –आखिर बरेली को क्यों कहा जाता है नाथ नगरी, जानें वजह
