पीलीभीत: वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो को भेजी फरार शिकारियों की सूची, मामला पकड़ में आने पर ऐसे किया जाएगा ट्रेस
पीलीभीत, अमृत विचार। महोफ रेंज में कछुओं और तोता को छोड़कर भागे तस्करों तक वन विभाग के हाथ अभी नहीं पहुंच सके हैं। हालांकि तलाश और दबिश देने का दावा किया जा रहा है। तस्करों की गिरफ्तारी और जानकारी के लिए टाइगर रिजर्व ने इनके नामों की सूची नेपाल के अलावा एनटीसीए और पुलिस अधीक्षक …
पीलीभीत, अमृत विचार। महोफ रेंज में कछुओं और तोता को छोड़कर भागे तस्करों तक वन विभाग के हाथ अभी नहीं पहुंच सके हैं। हालांकि तलाश और दबिश देने का दावा किया जा रहा है। तस्करों की गिरफ्तारी और जानकारी के लिए टाइगर रिजर्व ने इनके नामों की सूची नेपाल के अलावा एनटीसीए और पुलिस अधीक्षक को भेजी है।
करीब एक माह पहले महोफ रेंज में तस्कर कछुओं को छोड़कर भाग गए थे। तस्करों की कार को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया था। कार के माध्यम से शिकारियों तक अधिकारी पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। यह प्रयास भी कर नंबर फर्जी होने के कारण सफल नहीं हो सका है। अब ऐसी दशा में अधिकारियों ने तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए उनकी सूची को तैयार किया है।
सूची को नेपाल, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, एसपी, एनटीसीए, एलआईयू को भेजी गई है ताकि गिरफ्तारी हो सके। डीडी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि कछुओं के तस्करों के अलावा अन्य शिकारियों सहित 80 लोगों की सूची भेजी गई है। शिकारियों का पूरा विवरण सभी के पास भेजा गया है। कहीं भी कोई मामला पकड़ में आएगा तो ट्रेस कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: शाहजी मियां मेले में गुंडई, दबंगों ने बदायूं के व्यापारी को पीटा
