आजमगढ़ : एसपी ने एक साथ किया 51 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बुधवार देर रात महकमे में बड़ा फेरबदल किया। कुछ दिन पहले निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव के अब अब चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन है। एक साथ 51 दरोगाओं को एक पुलिस चौकी …

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बुधवार देर रात महकमे में बड़ा फेरबदल किया। कुछ दिन पहले निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव के अब अब चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन है। एक साथ 51 दरोगाओं को एक पुलिस चौकी और थाने से दूसरे पुलिस चौकी या थाने पर तैनात कर दिया।

पुलिस महकमे में भारी फेरबदल होने से मातहतों में हड़कंप मचा है। एसपी ने बुधवार देर रात सब इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण की सूची जारी की। जिसमे 51 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं।

इनके हुए ट्रांसफर
पुलिस अधीक्षक की तरफ से जारी सूची के अनुसार अश्वनी कुमार मिश्र को बदरका चौकी, विजय कुमार शुक्ला को पुलिस ऑफिस यातायात, श्रीप्रकाश शुक्ला को स्वाट टीम, सुनील दुबे को चौकी रोडवेज, रामकृष्ण सिंह को चौकी सठियांव, अखिलेश चौबे को चौकी लोहरा, प्रमोद सिंह को चौकी रासेपुर, राजेंद्र पटेल को चौकी पकड़ी, सौरभ त्रिपाठी को चौकी बोगरिया, शिवसागर यादव को चौकी गंभीरपुर, नवल किशोर को चौकी फरिहां, उमाकांत को चौकी रसीदगंज, राजेश कुमार को चौकी अजमतगढ़, विजय नरायण पांडेय को चौकी माहुल, प्रदीप राही को चौकी इमिलिया, धीरेंद्र बहादुर सिंह को चौकी कचहरी, गोपाल मौर्या को चौकी महुला, जगदीश प्रसाद को सेमरी, बेचू यादव को चौकी बड़सरा खालसा भेजा गया है।

इसी तरह से राम निहाल वर्मा को थाना कंधरापुर, अजय प्रताप सिंह को थाना रानी की सराय, ओम प्रकाश सिंह को थाना मेंहनगर, शंकर यादव को कोतवाली जीयनपुर, अनुज पांडेय को थाना कंधरापुर, गोपाल जी को थाना बरदह, राजेंद्र कुमार को थाना सिधारी, प्रमोद यादव को थाना कप्तानगंज, ओंकारनाथ पांडेय को थाना गंभीरपुर, हरिश्चंद्र को थाना पवई, विपिन कुमार सिंह को कोतवाली फूलपुर, कमला सिंह यादव को थाना बरदह, श्याम सिंह को थाना बिलरियागंज पर नई तैनाती दी गई है।

वहीं आकाश कुमार को थाना रानी की सराय, राजबहादुर को थाना गंभीरपुर, मनोज विश्वकर्मा को कोतवाली देवगांव, जफर खां को थाना कंधरापुर, सूरज चौधरी को कोतवाली देवगांव, मेहरे आलम को थाना सिधारी, उमेश चंद्र को थाना अतरौलिया, सुल्तान सिंह को थाना महराजगंज, प्रभात पाठक को थाना अतरौलिया, रामकृपाल सोनकर को थाना तहबरपुर, सुरेंद्र नाथ व रमाशंकर को थाना अहरौला, अजीत सिंह को तरवां, मदन गुप्ता व उमाकांत को जीयनपुर, सुबोध कुमार व रतन कुमार को थाना कंधरापुर, परमहंस सिंह को थाना दीदारगंज व जयप्रकाश को थाना पवई भेजा गया है।

यह भी पढ़ें – IND vs ENG, 2nd ODI : टॉस जीतकर टीम इंडिया ने चुनी गेंदबाजी, विराट कोहली की वापसी, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

संबंधित समाचार