हल्द्वानी: गर्मी ने फिर बढ़ाया बिजली का लोड, दोपहर में कटौती से झल्लाए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जुलाई में गर्मी ने फिर बिजली का लोड बढ़ा दिया है। बिजली की डिमांड बढ़ने से पूरे दिन आंखमिचौली और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे। दोपहर को एक घंटे हुई कटौती से लोग बिलबिला गए। लोगों ने विभाग से अघोषित कटौती रोकने की मांग भी की है। अप्रैल, मई और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जुलाई में गर्मी ने फिर बिजली का लोड बढ़ा दिया है। बिजली की डिमांड बढ़ने से पूरे दिन आंखमिचौली और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे। दोपहर को एक घंटे हुई कटौती से लोग बिलबिला गए।

लोगों ने विभाग से अघोषित कटौती रोकने की मांग भी की है। अप्रैल, मई और जून की गर्मी के बीच बिजली के संकट से लोग काफी परेशान रहे थे। जुलाई बारिश से राहत की उम्मीद लगाई जा रही थी।

लेकिन इस महीने में भी मौसम खूब गर्म है। इस वजह से बिजली की डिमांड फिर से बढ़ गई। बिजली की डिमांड बढ़ते ही ग्रिड पर भी उसका असर होने लगा। गुरुवार को बिजली के बढ़ते लोड को देखते हुए पूरे शहर और गांव की बिजली को दोपहर ढाई बजे बंद कर दिया गया। साढ़े तीन बजे तक यह कटौती हुई।

इस दौरान लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। उधर दिन भर लो-वोल्टेज से घरेलू उपकरण हांफते दिखे तो बिजली की आंखमिचौली ने परेशानी और बढ़ा दी। शहर निवासी दीपक कुमार, अमरीश सिंह, नवल किशोर लोहनी ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती को रोकना चाहिए। बिजली संकट से परेशानी बढ़ रही है।

संबंधित समाचार