बहराइच : पौधरोपण कर मनाया दिव्यांग का जन्मदिन, कई राज्यस्तरीय पुरस्कारों से हुए हैं सम्मानित
मिहिपुरवा/ बहराइच, अमृत विचार। कृषि वैज्ञानिकों ने जनपद में दिव्यांग आइकान के रूप में अपनी पहचान बना चुके दिव्यांग मिथिलेश जायसवाल को केंद्र परिसर में उनके जन्मदिन पर आमंत्रित किया। इस मौके पर उनसे पौधरोपण करवाया गया। पौधरोपण के बाद आए हुए अतिथियों को पौधे बांटे गए , साथ ही लोगों को पर्यावरण के संबंध …
मिहिपुरवा/ बहराइच, अमृत विचार। कृषि वैज्ञानिकों ने जनपद में दिव्यांग आइकान के रूप में अपनी पहचान बना चुके दिव्यांग मिथिलेश जायसवाल को केंद्र परिसर में उनके जन्मदिन पर आमंत्रित किया। इस मौके पर उनसे पौधरोपण करवाया गया। पौधरोपण के बाद आए हुए अतिथियों को पौधे बांटे गए , साथ ही लोगों को पर्यावरण के संबंध में जागरूक किया।
तहसील मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत गुलरा के भज्जापुरवा गाँव निवासी मिथिलेश कुमार जायसवाल दोनों पैरों से दिव्यांग है। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एके गौतम द्वारा इन्हें दिव्यांग आइकॉन घोषित किया गया था। मिथिलेश दिव्यांगगता के बावजूद मिथिलेश प्रकृति पर्यावरण गौरैया संरक्षण तथा साहित्य सृजन का कार्य करते हैं। मिथिलेश के कार्यों को देखते हैं उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा राज्यस्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा चुका है तथा सैकड़ों की संख्या में पुरस्कार प्राप्त हो चुके।
गुरुवार को मिथिलेश जन्मदिन था। इसकी जानकारी जब कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा के अध्यक्ष को हुई तो उन्होंने मिथिलेश से अपना जन्मदिन कृषि विज्ञान केंद्र में मनाने और लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक करने की बात कही। मिथिलेश ने कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा में पहुंचकर आम, नीम, आंवला, सहजन, कटहल अमरूद बड़हर पीपल गूलर सहित अन्य प्रजातियों के 15 पौधे रोपित किए तथा आए हुए अतिथियों को पौधे वितरित किए।
यह भी पढ़ें –अमरोहा: एसपी ने कावंड यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों संग की बैठक
