पीलीभीत: काजी-ए-शहर को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। दावत-ए-इस्लामी का मुद्दा उठाने वाले काजी-ए-शहर मौलाना जरताब रजा खां को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में एक दिन पहले एसपी से शिकायत की गई थी। उसके बाद अब भाई से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए धारा …

पीलीभीत, अमृत विचार। दावत-ए-इस्लामी का मुद्दा उठाने वाले काजी-ए-शहर मौलाना जरताब रजा खां को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में एक दिन पहले एसपी से शिकायत की गई थी। उसके बाद अब भाई से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए धारा 505 (2), 506 और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही काजी-ए-शहर की ओर से तराई में दावत-ए-इस्लामी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। इसे लेकर उनकी ओर से दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से उनकी ओर से जान को खतरा जताते हुए धमकियां मिलने की बात कही जा रही थी। अब उनके भाई मुजीब रजा खां ने कोतवाली में एक तहरीर दी। जिसमें बताया कि अकलीम खान, राशिद रजा मरकजी और मुजाहिद मलिक को नामजद किया है।

दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया कि उनके भाई काजी-ए-शहर को लगातार जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया पर मिल रही है। हाल ही में अकलीम खान ने सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी। काजी-ए-शहर के बारे में अपशब्द कहे। यह अंदेशा जताया कि अलीम के कस्बा जहानाबाद का निवासी होने की जानकारी मिली है।

राशिद रजा मरकजी नाम के शख्स ने अपने चैनल बरेली प्रोडक्शन पर एक वीडियो अपलोड कर काजी-ए-शहर के बारे में अनाप सनाप कहा। इससे काजी-ए-शहर की छवि खराब हो रही है। मुजाहिद मलिक ने भी धमकियां दी। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी का तीन दिन बाद भी नहीं लग सका कोई सुराग, तलाश के लिए लगाई गई एसओजी टीम

 

 

संबंधित समाचार