रामपुर: शौचालय के गटर में गिरकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला भूबरा में एक तीन वर्षीय बच्ची अपने घर में निर्माणधीन शौचालय के गटर में गिर गई। जिससे पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। नगर के वार्ड नंबर 13 मोहल्ला भूबरा निवासी दिलीप कुमार अपने घर में …
रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला भूबरा में एक तीन वर्षीय बच्ची अपने घर में निर्माणधीन शौचालय के गटर में गिर गई। जिससे पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
नगर के वार्ड नंबर 13 मोहल्ला भूबरा निवासी दिलीप कुमार अपने घर में शौचालय का गटर निर्माण करा रहा था गटर तैयार होने के बाद उसमें पानी भर दिया गया। गुरुवार की दोपहर उसकी तीन वर्षीय बच्ची दिशा घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते खेलते वह अचानक गटर में गिर गई।
उसने डूब कर दम तोड़ दिया खेल खेल में गायब हुई बच्ची को गटर में पड़ा देखकर परिजनों को होश उड़ गए। आनन-फानन में शव को गटर से बाहर निकाला तो बच्ची मृत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से मोहल्ले में माहौल गमगीन हो गया। और परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: एंबुलेंस में जाते समय महिला ने बच्चे को दिया जन्म, स्वास्थ्य परीक्षण में दोनों स्वस्थ
