संभल: महिला की जान बचाने पर आरपीएफ जवान सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने आरपीएफ के दो जवानों को सम्मानित किया। इन दोनों जवानों ने प्लेटफार्म पर दो दिन पूर्व एक महिला की जान बचाई थी। इस दौरान व्यापारियों ने वीरता पुरस्कार दिए जाने की मांग की है। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में स्टेशन पर आरपीएफ …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने आरपीएफ के दो जवानों को सम्मानित किया। इन दोनों जवानों ने प्लेटफार्म पर दो दिन पूर्व एक महिला की जान बचाई थी। इस दौरान व्यापारियों ने वीरता पुरस्कार दिए जाने की मांग की है।

नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में स्टेशन पर आरपीएफ के जवान रोहित व मुकेश के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश कुमार व स्टेशन अधीक्षक आशीष शर्मा को शाल ओढ़ाकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। आरपीएफ जवान रोहित व मुकेश ने 12 जुलाई को लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से एक महिला को बचाया था। महिला उतरते समय ट्रेन व प्लेटफार्म से घिसट रही थी।

अगर यह दोनों जवान नहीं होते तो महिला के साथ हादसा हो सकता था। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने दोनों जवानों मुकेश और रोहित को सरकार से वीरता पुरस्कार दिए जाने की मांग की है। इस दौरान ऋषभ रस्तोगी, शुभम अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल, अतुल कश्यप, निखिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: पानी की टंकी पेंट कर रहा युवक नीचे गिरा, हालत गंभीर

संबंधित समाचार