मुरादाबाद: जमीन का बैनामा कराने के बहाने हड़पे 30 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। छह बीघा जमीन का बैनामा कराने के बहाने एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। कई बार तगादा करने के बाद भी आरोपियों ने रकम वापस नहीं की। जिस पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर मझोला थाने में मां-बेटों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। छह बीघा जमीन का बैनामा कराने के बहाने एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। कई बार तगादा करने के बाद भी आरोपियों ने रकम वापस नहीं की। जिस पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर मझोला थाने में मां-बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कटघर थाना क्षेत्र के गुलाब बाड़ी निवासी पूरन सिंह सैनी ने एसएसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। पूरन सिंह का कहना था कि उसने ग्राम भोगपुर मिठौनी उर्फ सिरकोई निवासी अपने साथी जगदीश सरन सैनी और आदर्श कालोनी निवासी शिवनंदन सिंह के साथ मिलकर प्रापर्टी का काम शुरू किया था। इसमें तीनों ने मिलकर शाहपुर तिगरी निवासी राजपाल सिंह, उसके भाई सुरेश पाल सिंह और मां जावित्री देवी से 35 लाख 50 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से छह बीघा जमीन का सौदा किया।

जिसमें नवंबर 2019 में उन्होंने मां-बेटों को करीब 15 लाख रुपये बतौर बयाने के दे दिए। उसके अनुसार कुछ दिन बाद राजपाल ने भाई और मां के साथ मिलकर उससे तीन बार में पांच-पांच लाख रुपये और ले लिए। इस तरह उन पर 30 लाख रुपये पहुंच गए। इसके बाद पूरन ने जब भाईयों से बैनामा कराने के लिए कहां तो उन्होंने टालना शुरू कर दिया। आरोप है कि कई बार कहने के बावजूद भी आरोपी बैनामा कराने के लिए नहीं पहुंचे। जिसके बाद पूरन ने बैनामा की रकम वापस मांगी तो टालमटोल करने लगें।

पूरन के अनुसार उसके पार्टनर जगदीश सरन सैनी ने मार्च 2022 में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद हार्ट अटैक से जगदीश की मौत हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी और बच्चे भी आरोपी से रकम वापस मांगे लेकिन उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि अब तगादा करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। एसएचओ मझोला धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मां-बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:- संभल: महिला की जान बचाने पर आरपीएफ जवान सम्मानित

संबंधित समाचार