मथुरा: आखिर पुलिस ने क्यों की 30 लाख की संपत्ति जब्त
मथुरा, अमृत विचार। योगी में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।। मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र स्थित पिल्होरा गांव के गैंगस्टर की तीस लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने जब्त की है। पुलिस के अनुसार गैंगस्टर मनोज पुत्र राजेन्द्र ऊपर अपमिश्रित शराब, हत्या के प्रयास, धोखाधडी, अवैध असलहा रखना, विद्युत चोरी, गैंगस्टर एक्ट …
मथुरा, अमृत विचार। योगी में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।। मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र स्थित पिल्होरा गांव के गैंगस्टर की तीस लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने जब्त की है। पुलिस के अनुसार गैंगस्टर मनोज पुत्र राजेन्द्र ऊपर अपमिश्रित शराब, हत्या के प्रयास, धोखाधडी, अवैध असलहा रखना, विद्युत चोरी, गैंगस्टर एक्ट जैसे संज्ञीय व गम्भीर धाराओं में लगभग 10 अभियोग पंजीकृत है। मनोज पुत्र राजेन्द्र उपरोक्त का एक संगठित आपराधिक गिरोह है।
गैंगलीडर मनोज अपने गिरोह के सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर अवैध रुप से रासायनिक पदार्थो को अपमिश्रित करके अवैध रुप से नकली व जहरीली शराब बनाने जैसे जघन्य अपराध कारित करके अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। बुधवार को पुलिस ने उसके घर के आसपास के लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मनोज ने आपराधिक गतिविधियों के जरिए ग्राम पिल्होरा में 105 वर्ग मीटर में बना पक्का मकान बना रखा है। इसकी वर्तमान में कीमत तीस लाख रुपये ( 30,00,000/- रुपये) है। पुलिस ने इसे उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा-14(1) के अन्तर्गत जब्त किया गया है।
ये भी पढ़ें- मथुरा: ट्रैफिक प्लान पूरी तरह से हुआ ध्वस्त, घंटो जाम में फंसे रहे परिक्रमार्थी
