रामपुर: शराब पीकर आपस में भिड़े युवक, टेलर मास्टर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। ईद के दिन घर से गायब हुए टेलर मास्टर का शव कोतवाली थाना क्षेत्र के आश्रम पद्धति रोड पर बुधवार की रात को मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन भी आ गए। पता चला है कि एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। दोनों ने मिलकर …

रामपुर, अमृत विचार। ईद के दिन घर से गायब हुए टेलर मास्टर का शव कोतवाली थाना क्षेत्र के आश्रम पद्धति रोड पर बुधवार की रात को मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन भी आ गए। पता चला है कि एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। दोनों ने मिलकर शराब पी और आपस में भिड़ गए। ईंट-पत्थर मारने लगे। इसी के चलते ज्यादा चोट आने से टेलर मास्टर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजौड़ी टोला निवासी मुन्ने खां ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि राजद्वारा निवासी उसके मामा मोज्जम ईद के दिन कहीं गायब हो गए हैं। इस मामले की जांच कोतवाली में तैनात दरोगा प्रमोद कुमार सैनी को दी गई थी। दरोगा ने जांच के लिए जब सीसीटीवी कैमरे को चेक किया, तो वह एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर जाता दिखाई दिया।

उसके बाद पुलिस ने उस युवक को पकड़कर थाने ले आई। जहां सख्ती से पूछताछ करने के बाद युवक ने बताया कि मोज्जम और आरोपी युवक दोनों लोग एक साथ मिलकर शराब पिया करते थे। 10 जुलाई को माला रोड पर स्थित शराब की दुकान पर बैठकर शराब पी। उसके बाद वहां से शराब खरीदकर आश्रम पद्धति स्कूल के पास पहुंच गए। दोनों ने शराब खरीदी थी। जिसमें मोज्जम ने 70 रुपये और आरोपी युवक ने 60 रुपये डाले थे। शराब का नशा होने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जहां दोनों ने एक दूसरे पर ईंट मारनी शुरू कर दीं। मोज्जम ने पहले मेरे ईंट मारी, मैने भी उसके पत्थर मारा। जब वह बेहोश होकर गिर गया। उसके बाद वहां से मैं चला आया था। उसके बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई। जहां पुलिस को मोज्जम का शव मिला। शव को देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक किशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: झोलाछाप अस्पताल में जच्चा की मौत, परिजनों ने किया बवाल

संबंधित समाचार