लखनऊ : सर्राफा कारोबारी की दुकान से सिपाही ने पार की सोने की चेन…जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में व्यापारियों ने एक सिपाही पर सोने की चेन गायब करने का आरोप लगाते हुए चिनहट कोतवाली में प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि सिपाही एक सर्राफ की दुकान पर खरीदारी करने पहुंचा था लेकिन वह बिना रुपये दिए सोने की चेन चोरी कर वहां से चला गया। स्टॉक मिलान के दौरान …

लखनऊ। राजधानी में व्यापारियों ने एक सिपाही पर सोने की चेन गायब करने का आरोप लगाते हुए चिनहट कोतवाली में प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि सिपाही एक सर्राफ की दुकान पर खरीदारी करने पहुंचा था लेकिन वह बिना रुपये दिए सोने की चेन चोरी कर वहां से चला गया। स्टॉक मिलान के दौरान सर्राफ को सोने की चेन गायब मिली।

इसके बाद सर्राफ ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें सिपाही चेन को जेब में रखता कैद हो गया। गुरुवार को सर्राफ कुछ व्यापारियों के साथ चिनहट कोतवाली पहुंचा और आरोपी सिपाही के खिलाफ व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर एडीसीपी पूर्वी सै. अली अब्बास भी कोतवाली पहुंच गए। जिसके बाद सिपाही ने सर्राफ को रुपये देने की बात कहते हुए समझौता कर लिया।

बता दें कि चिनहट बाजार निवासी वरुण कुमार वर्मा सर्राफ हैं। उनकी विधायक चौराहे स्थित हरीलाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सर्राफ ने बताया कि बीते छह जुलाई की शाम सीबीसीआईडी में तैनात सिपाही पत्नी संग उनकी दुकान पर आया था उसने सोने की एक नई चेन खरीदी थी। जिसके बाद बदले सिपाही पुरानी चेन और दस हजार रुपये का चेक दिया था।

वहां से चेन लेने के बाद सिपाही और उसकी पत्नी चले गए थे। रात में दुकान बंद करते समय सर्राफ ने स्टॉक मिलान किया तो एक चेन कम मिली। इसके बाद सर्राफ ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस फुटेज में सिपाही चेन को अपनी जेब में रखते कैद हो गया। सर्राफ का आरोप है कि उसने सिपाही की करतूत चिनहट थाना प्रभारी को बताई थी इसके बाद भी थाना प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस की कार्यशैली से नाराज सर्राफ कुछ व्यापारियों को लेकर चिनहट कोतवाली में जा पहुंचा।

इसके बाद व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए चिनहट पुलिस पर आरोप लगाए। प्रदर्शन की भनक लगते ही एडीसीपी पूर्वी सै. अली अब्बास ने मौके पर पहुंचे। उनके हस्ताक्षेप पर सिपाही चेन के बदले रुपये देने पर राजी हो गया और दोनों ही पक्षों में समझौता हो गया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : यूपी पुलिस में तैनात सिपाही ने व्यापारी को किया था अगवा, करंट लगाकर किया टॉर्चर… पढ़ें पूरा मामला

संबंधित समाचार