लखनऊ : प्रियंका गांधी ने कसा मोदी सरकार पर तंज, बोलीं- मोदी सरकार की मंशा ‘भ्रष्टाचार’ को कहा जाय ‘मास्टर स्ट्रोक’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । संसद के दोनों सदनों की ओर से ‘जुमलाजीवी’ समेत कई शब्दों को असंसदीय घोषित करने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मोदी सरकार की मंशा यह है कि भ्रष्टाचार को ‘मास्टर स्ट्रोक’ कहा जाय। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दो करोड़ रोजगार, …

लखनऊ, अमृत विचार । संसद के दोनों सदनों की ओर से ‘जुमलाजीवी’ समेत कई शब्दों को असंसदीय घोषित करने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मोदी सरकार की मंशा यह है कि भ्रष्टाचार को ‘मास्टर स्ट्रोक’ कहा जाय।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दो करोड़ रोजगार, किसानों की आय दुगनी जैसे जुमले फेंके, तो उसे ‘जुमलाजीवी’ नहीं; ‘थैंक यू’ बोला जाए। उन्होंने सवाल किया कि संसद में देश के अन्नदाताओं के लिए ‘आंदोलनजीवी’ शब्द किसने प्रयोग किया था?
बता दें कि संसद ने बुधवार को संसद में कार्यवाही के दौरान जुमलाजीवी, बाल बुद्धि सांसद, शकुनी, जयचंद, लॉलीपॉप, चण्डाल चौकड़ी, गुल खिलाये, पिटठू जैसे शब्दों को असंसदीय घोषित कर दिया है। अब इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।

यह भी पढ़ें –गोरखपुर : कोटेदारों को सरकार का तोहफा, 20 रुपए प्रति कुंतल लाभांश बढ़ा

संबंधित समाचार