UP Weather: यूपीवासियों को अभी और करना होगा बारिश के लिए इंतजार, जानें- आज के मौसम का हाल
लखनऊ। यूपी में तेज बारिश के लिए अभी लोग तरस रहे है। अगले 3 दिनों तक बारिश के आसार कम दिख रहे हैं। वहीं इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उमस भरी गर्मी अभी और परेशान करेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 18 जुलाई से यूपी …
लखनऊ। यूपी में तेज बारिश के लिए अभी लोग तरस रहे है। अगले 3 दिनों तक बारिश के आसार कम दिख रहे हैं। वहीं इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उमस भरी गर्मी अभी और परेशान करेगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 18 जुलाई से यूपी में भारी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं।
इससे पहले गुरुवार को कानपुर के साथ-साथ कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा से संतोषजनक’ श्रेणी में है।
