बरेली: साइबर ठग युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, तमंचा और कारतूस बरामद
बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली की सीबीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की जानकारी की गई तो पता चला कि वह साइबर ठग है। साइबर ठग और हवाला कारोबार के लिए बदनाम गांव घंतिया के रहने वाले मो. हसीब को सीबीगंज पुलिस …
बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली की सीबीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की जानकारी की गई तो पता चला कि वह साइबर ठग है। साइबर ठग और हवाला कारोबार के लिए बदनाम गांव घंतिया के रहने वाले मो. हसीब को सीबीगंज पुलिस ने एक नम्बर परसाखेडा रोड बैंक ऑफ बड़ौदा के पास से गिरफ्तार किया।
फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम धनतिया का रहने वाला मोहम्मद हसीब पुत्र अब्दुल समी को देर रात इंस्पेक्टर ओम प्रकाश गौतम ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तलाशी के दौरान 9 एटीएम कार्ड, 40,000 रुपए कैश, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि पकड़ा गया आरोपी साइबर ठग है। जिसके खिलाफ पहले से मुकदमें दर्ज हैं और वह वांछित चल रहा था।
आरोपी के खिलाफ़ आर्म्स एक्ट व धोखाधडी में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीबीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश गौतम, परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्वदेव सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र चौधरी, मिर्जा बेग, कांस्टेबल दिलीप आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : बरेली: जल्दबाजी बनीं जानलेवा, ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत
