अयोध्या: मारपीट और छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, बरामद किया गया यह समान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीते दिनों एक व्यक्ति पर हमला कर मारपीट कर मोबाइल छीनने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कोतवाली क्षेत्र के रूपीपुर बझना निवासी अरविंद यादव ने आरोपी शिवम पांडे भीखी सराय बीकापुर, किसानगंज निवासी सुनील कुमार और अर्जुन चौरसिया के …

अयोध्या। बीते दिनों एक व्यक्ति पर हमला कर मारपीट कर मोबाइल छीनने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कोतवाली क्षेत्र के रूपीपुर बझना निवासी अरविंद यादव ने आरोपी शिवम पांडे भीखी सराय बीकापुर, किसानगंज निवासी सुनील कुमार और अर्जुन चौरसिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि दर्ज मुकदमें के अनुसार 12 जुलाई को देर शाम बाइक सवार तीनों आरोपियों ने खजुरहट के पास अरविंद कुमार यादव के ऊपर हमला कर दिया और मारपीट करके मोबाइल छीन लिया था। घटना के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू की गई थी।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को किसानगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के निशानदेही पर छीनी गई मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है।

पढ़ें-अयोध्या: जेसीबी-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर

संबंधित समाचार