अमरनाथ गुफा में फंसे यात्री लौटे रांची, जानिए कैसे हुआ रेलवे स्टेशन पर स्वागत और अभिनंदन
रांची। जम्मू कश्मीर में बादल फटने के उपरांत अमरनाथ गुफा में फंसे राजधानी रांची के लगभग एक दर्जन यात्रियों के आज वापस रांची लौटने पर राजधानी के विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन के लोगों ने अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत किया एवं अभिनंदन किया। रांची रेलवे स्टेशन पर आज आए अमरनाथ यात्रियों का …
रांची। जम्मू कश्मीर में बादल फटने के उपरांत अमरनाथ गुफा में फंसे राजधानी रांची के लगभग एक दर्जन यात्रियों के आज वापस रांची लौटने पर राजधानी के विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन के लोगों ने अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत किया एवं अभिनंदन किया। रांची रेलवे स्टेशन पर आज आए अमरनाथ यात्रियों का फूल माला देकर स्वागत किया एवं ढोल नगाड़े बजाकर जुलूस भी निकाला गया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने यात्रियों की सकुशल वापसी होने पर उनका स्वागत किया एवं पैर धोकर एवं पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अमरनाथ तीर्थयात्री नवीन सिंह ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के रौद्र रूप के बारे में सुनता आया था, लेकिन अमरनाथ यात्रा के दौरान उनके रौद्र रूप के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ और उनकी करुणा भी देखने को मिली,तभी नजदीक से मृत्यु को साक्षात पाकर भी वापस लौट आया हूं।
तीर्थयात्री एडवर्ड सोरेन ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ था मैं वहीं पर फस गया था और मेरे दोनों पैर दब गये थे लेकिन भोलेनाथ की कृपा से मैं बच गया। तीर्थयात्री विनोद कुमार सिन्हा ने कहा की राजधानी पहुंचने पर राजधानी वासियों के स्वागत को देखकर भावविभोर हूं। कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा अमरनाथ यात्री साक्षात भगवान बर्फानी के दूत बनकर वापस लौटे हैं और इनके आशीर्वाद से जीवन में खुशहाली और संपन्नता आएगी।
बाबा अमरनाथ ने अपने सच्चे भक्त डोरंडा निवासी विजय कुमार, नवीन सिंह, विनोद कुमार सिन्हा, गौतम कुमार दूबे गोपी,किशोर गंज निवासी नवीन सिंह, चुटिया के सत्येंद्र रजक, बबलू मोहंती, पवन सिंह, सेल सिटी के मिथिलेश कुमार मेराज सिंह, चिंटू कुमार, एडवर्ड सोरेन,पवन सिंह को नया जीवन प्रदान किया है।
यह भी पढ़ें-श्रम संहिताओं पर लगभग सभी राज्यों के मसौदा नियम तैयार : भूपेंद्र यादव
