खटीमा: शिवभक्तों का आगमन हमारे लिए शुभ, दो वर्ष बाद हो रही कांवड़ यात्रा : मुख्यमंत्री धामी
खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को श्रावण मास शुरू होने की होने पर सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष बाद इस वर्ष कावंड़ यात्रा प्रारंभ हो रही हैं। इस वर्ष लगभग 5-6 करोड़ शिवभक्तों की देवभूमि उत्तराखंड में आने की सम्भावना हैं, जिसके लिए …
खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को श्रावण मास शुरू होने की होने पर सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष बाद इस वर्ष कावंड़ यात्रा प्रारंभ हो रही हैं। इस वर्ष लगभग 5-6 करोड़ शिवभक्तों की देवभूमि उत्तराखंड में आने की सम्भावना हैं, जिसके लिए सरकार द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा हम सभी शिवभक्तों का स्वागत करेंगे। शिवभक्तों का आगमन हमारे लिए शुभ है। उन्होंने सभी शिवभक्तों की सुखद यात्रा की प्रार्थना की।
इस बीच मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर दिया। साथ ही अपने निजी आवास व राधा स्वामी सत्संग में पौधरोपण भी किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई व खटीमा नगर के राधा स्वामी सत्संग ब्यास पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति संरक्षण का त्योहार है। यह हमें प्रेरित करता है कि हम सब अधिक से अधिक पौधरोपण करें। विगत कई वर्षों से हरेला पर्व को प्रकृति संरक्षण के रूप में मनाते आये हैं। हमारा प्रयास है कि इस हरेला पर्व में जन-जन की भागीदारी हो व आने वाली पीढ़ी भी इसमें भागीदार बने और इस बात की महत्ता को समझे कि पर्यावरण का हमारे जीवन में क्या महत्व है।
उन्होंने कहा कि हमें पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना है। बल्कि पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी ध्यान देना होगा ताकि पौधे न सूखें। उन्होंने बताया कि वन विभाग व उद्यान विभाग आपस में समन्वय बना कर इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस बीच राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचने पर सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के नज़दीक पहुंचकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, हरि सिंह, बलदेव सिंह, शीतल मेहरा, प्रवीण ढींगरा कश्मीर सिंह, भारत भूषण चुघ, संजीत सिंह, अनिल ग्रोवर, हरि सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को सत्संग की पुस्तक सहज की सौगात भेंट की। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री का पूरी गर्मजोशी से अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने सभी छात्र-छात्राओं का अभिवादन स्वीकार किया।
