अयोध्या: बीकापुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ने किया यह बड़ा ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/बीकापुर। बीकापुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को अधिवक्ता हाल में संपन्न हुआ। नए पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए वादकारियों के हित में सतत प्रयत्नशील रहने की संकल्पना व्यक्त की। मुख्य अतिथि बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की संकल्पना …

अयोध्या/बीकापुर। बीकापुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को अधिवक्ता हाल में संपन्न हुआ। नए पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए वादकारियों के हित में सतत प्रयत्नशील रहने की संकल्पना व्यक्त की। मुख्य अतिथि बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की संकल्पना को साकार करते हुए कदम से कदम मिलाकर चलने तथा सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान के नाम पर एक अधिवक्ता शेड देने का एलान किया। उद्बोधन में विधायक ने बार और बेंच के मौजूदा अधिकारियों से ग्रामीण अंचलों से आने वाले वाद कार्यों को न्याय दिलाने के लिए आपसी सामंजस्य स्थापित करने का अनुरोध किया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राम जगत तिवारी ने किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, उप जिलाधिकारी बीकापुर प्रशांत कुमार, तहसीलदार आरके वर्मा, राजकुमार पांडेय, अवधेश पांडेय, लालमन पांडेय, राष्ट्रीय कवि जमुना उपाध्याय मौजूद रहे। कार्यक्रम को मुख्य रूप से निवर्तमान अध्यक्ष मैनुद्दीन संजीव सिंह, अवधेश पांडे, राजकुमार पांडेय, श्रीकांत तिवारी ने संबोधित किया। शपथ ग्रहण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम सजीवन पांडे, मंत्री श्रीकांत तिवारी, उपाध्यक्ष घनश्याम दुबे, कोषाध्यक्ष अजय भारती सहित 14 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिरकत करते हुए पद व गोपनीयता की शपथ ली।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन के साथ कचहरी परिसर में चुनावी हलचल तेज, 92 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए

संबंधित समाचार