थाईलैंड : बच्चे को बचाने के लिए हथिनी ने लगाई जान की बाजी, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैंकॉक। बच्चे को मुसीबत में देखकर एक मां उसे बचाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देती है। मां की ममता इंसानों के साथ-साथ जानवरों में भी एक समान होती है। इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता …

बैंकॉक। बच्चे को मुसीबत में देखकर एक मां उसे बचाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देती है। मां की ममता इंसानों के साथ-साथ जानवरों में भी एक समान होती है। इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि थाईलैंड के नेशनल पार्क में हाथी का एक साल का बच्चा गड्ढे में जा गिरा, जिसे निकालने की कोशिश में उसकी मां भी गड्ढे में जा गिरी। हथिनी और उसके बच्चे को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए वन्य प्राणी विशेज्ञषों की तीन रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकाला।

बच्चे को बाहर निकालने के लिए हथिनी को बेहोशी के तीन इंजेक्शन देने पड़े। इंजेक्शन के असर से हथिनी बेहोश तो हो गई, लेकिन वह भी गड्ढे में गिर पड़ी। स्थिति और ज्यादा बिगड़ती देख वहां पर क्रेन मंगवाई गई। इसके बाद हथिनी को बाहर निकाला गया, लेकिन वह बेहोशी की हालत में ही रही। काफी मशक्कत के बाद हथिनी की हालत सुधरी और वो होश में आई। जांच में बच्चा और हथिनी दोनों की सेहत सही पाई गई। इस रेस्क्यू के बाद टीम में शामिल कुछ सदस्य भावुक हो गए और रोने लगे।

image from social media

आपको बता दें कि बचावकर्मियों ने सात घंटे की मेहनते के बाद दोनों को गड्ढे से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। गड्ढे से बाहर निकलते ही भूखा बच्चा अपनी मां का दूध पीने लगा, जिसके बाद हाथिनी और उसके बच्चे को जंगल में छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें : टीचर का हुआ ट्रांसफर तो फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे, देखिए गुरुजी की विदाई का मार्मिक Video

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता