मुरादाबाद : तीन दरोगा की चौकी बरकरार, आठ को मिला नया प्रभार
मुरादाबाद, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने महकमे में एक बार फिर फेरबदल किया है। इसके तहत तीन चौकी प्रभारी जहां नई पुलिस चौकी पाने में सफल रहे, वहीं आठ दरोगा को चौकी प्रभारी के रूप में नया दायित्व मिला है। शहर की उन पुलिस चौकियों पर भी नए प्रभारी की पोस्टिंग कर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने महकमे में एक बार फिर फेरबदल किया है। इसके तहत तीन चौकी प्रभारी जहां नई पुलिस चौकी पाने में सफल रहे, वहीं आठ दरोगा को चौकी प्रभारी के रूप में नया दायित्व मिला है। शहर की उन पुलिस चौकियों पर भी नए प्रभारी की पोस्टिंग कर दी गई है, जिनके इंचार्ज एक पखवारे से भी अधिक समय पहले कुर्सी छोड़ चुके थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक पाकबड़ा थाने में तैनात रामनरेश यादव को बिलारी थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। बिलारी के स्योंडा चौकी प्रभारी अमित कुमार अब बिलारी कस्बा चौकी इंचार्ज का दायित्व देखेंगे। जबकि बिलारी कस्बा चौकी इंचार्ज रहे चमन सिंह को पदच्युत करते हुए थाने में तैनात किया गया है। एसआई रामवीर सिंह को स्योंडा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। इसके पूर्व वह पाकबड़ा थाने में तैनात थे। एएचटीयू थाने में तैनात दरोगा मयंक गोयल को गलशहीद थाने की रोडवेज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि वहां तैनात विजेंद्र सिंह राठी के हाथ कटघर थाने की दस सराय चौकी सौंपी गई है।
वह चौकी प्रभारी के पद पर नियुक्त हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि छजलैट थाने में तैनात दारोगा विमल किशोर के पूर्व में सिविल लाइंस थाने की रेल चौकी प्रभारी के रूप में हुए तबादले को निरस्त करते हुए फत्तेहपुर विश्नोई चौकी का प्रभारी बनाया गया है। यह चौकी भी छजलैट थाना क्षेत्र में है। सिविल लाइंस थाने में तैनात दरोगा कृष्ण कुमार को रेल चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइंस में तैनात दारोगा जितेंद्र कुमार को सिविल लाइंस, सुशील तोमर को पाकबड़ा की हकीमपुर चौकी प्रभारी प्रबोध कुमार सिंह को कटघर की लाजपतनगर चौकी प्रभारी व हरिशंकर यादव को गलशहीद चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। भोजपुर थाने पर तैनात रहे अफजाल अहमद के हाथ अब कस्बा चौकी भोजपुर की कमान होगी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : स्वच्छता मानक पर खरा उतरने वाले 35 स्कूलों को मिला पुरस्कार
