बहराइच: करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वजीरगंज बाजार में चौराहे पर लगे नल पर शुक्रवार देर शाम को महिला पानी पी रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल पहुंच गई है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसेंडी निवासी साबरा (60) पत्नी …
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वजीरगंज बाजार में चौराहे पर लगे नल पर शुक्रवार देर शाम को महिला पानी पी रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल पहुंच गई है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसेंडी निवासी साबरा (60) पत्नी कल्लू शुक्रवार शाम को वजीरगंज बाजार गई थी। प्यास लगने पर महिला चौराहे पर कमाल खान के दरवाजे पर लगे नल पर पानी पीने लगी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई।
जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक टुल्लू लगा होने से नल में करंट आ रहा था। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि परिवार के प्रार्थना पत्र पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-कानपुर: पेड़ से पत्ते तोड़ रहे किशोर की करंट से मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
